KL Rahul Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के पति और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) 18 अप्रैल को 31 साल के हो गए हैं। केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। बताते चलें कि केएल राहुल का शादी के बाद ये पहला जन्मदिन है और उन्हें इसे अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ सेलिब्रेटि किया है। आइए जानते हैं कि अथिया शेट्टी ने अपने पति केएल राहुल के लिए बर्थडे पोस्ट में क्या लिखा है।
अथिया शेट्टी ने शेयर की तस्वीरें
अथिया शेट्टी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति केएल राहुल संग दो तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अथिया शेट्टी अपने पति केएल राहुल के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं। अथिया शेट्टी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, ‘मेरी सबसे बड़ी मन्नत को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।’ इस कपल की रोमांटिक तस्वीरों को फैंस पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस ने केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बर्थडे विश किया है।
सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को किया बर्थडे विश
बताते चलें कि अथिया शेट्टी के पिता और वेटरन एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल राहुल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप देख सकते हैं कि वह केएल राहुल को तिलक करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की है। सुनील शेट्टी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘आपको अपने जीवन में पाकर हम धन्य हैं… जन्मदिन की शुभकामनाएं बाबा।’
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी
गौरतलब है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी, 2023 को शादी की थी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने सात फेरे लेने से पहले एक-दूसरे को करीब चार साल डेट किया था। ये दोनों अक्सर एक साथ नजर आते थे। हालांकि, इस कपल ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं की।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।