अनाथ बेटी पूजा बनी फौजी की दुल्हन, जवान ने किया साथ जन्मों तक साथ निभाने का वादा

samachar

66cda97826a9383acf2ba28c04f1a53b

आज के इस दौर में बिना माता पिता के जीवन यापन करने बेहद मुश्किल है। आज हमको एक ऐसी बेटी के बारे में बता रहे है जो मां- बाप की मौत के बाद अनाथ हो गई थी। मामला उत्तराखंड के बागेश्वर का है। यहां की एक बेटी जिसका नाम पूजा है माँ बाप की मौत के बाद अनाथ हो गई थी। माँ बाप की मौत के बाद पूजा बेसहारा हो गई थी, इस बीच इस बेटी का सहारा बने पादरी विक्टर सिंह, इन्होंने बेटिया को अपनी बेटी सामान प्यार दिया। और बीते मंगलवार को उसकी शादी एक जवान के साथ करवा दी। पूरा गांव इस बेटिया की शादी में गमगीन दिखाई दिया। बागेश्वर के गागरीगोल को रहने वाली पूजा के माता पिता का लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस सदमे ने पूजा और उसके भाई को झकझोर कर दिया था। और पूजा और उसका भाई अनाथ हो गए थे।

जवान ने किया साथ जन्मों तक साथ निभाने का वादा

इस बुरे समय मे रिश्तेदारों ने भी पूजा और उसके भाई से मुँह मोड़ लिया था। ऐसे में क्षेत्र के विक्टर सिंह ने दोनो बच्चों को अपनी बेटी और बेटे की तरह समझा और अपने घर मे रखा। और दोनो को पढ़ाई की सारा खर्चा अपने सिर लिया। लगभग 20 साल बाद पूजा की जिंदगी में खुश होने का लम्हा आया। जाखेड़ा लमचुला निवासी देवेंद्र सिंह पूजा का साथ निभाने आगे आये। इस मंगलवार दोनो की शादी हो गईं। देवेंद्र आर्मी में देश की सेवा में कार्यरत है। गरीबी में जीवन गुजारने के बाद पूजा की स्थानीय लोगो ने खूब मदद की। और कन्यादान करने का जिम्मा नौघर की ग्राम प्रधान नीमा अलमिया और क्षेत्र के समाजसेवी पति मोहन लाल सिंह अलमिया ने हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार कन्यादान किया।

इस शादी में आये समाज के सभी लोगो का पादरी विक्टर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी लोग इस मौके पर बहुत भावुक दिखाई दिए। क्षेत्र के सभी लोगो ने भी पादरी विक्टर सिंह का भी बहुत सराहना की और कहा अनाथ बच्ची को अपनाकर उसकी जिंदगी बेहतरीन बनाने के लिए विक्टर सिंह का बहुत बहुत आभार रहेगा।

 

66cda97826a9383acf2ba28c04f1a53b

Share This Article
Leave a comment