अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी वामिका की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें

samachar

66cda97826a9383acf2ba28c04f1a53b

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बी-टाउन के सबसे चर्चित और पसंदीदा कप्ल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी के चाहने वाले लाखों में हैं। लेकिन जब से विराट और अनुष्का माता-पिता बने हैं तभी से सभी उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक वामिका का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। इतना ही नहीं अक्सर विराट और अनुष्का को पैपराजी पर वामिका की तस्वीरें न खींचने की नसीहत देते हुए भड़कते हुए भी देखा जाता है। ऐसे में सभी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेसब्र रहते हैं। ऐसे में हाल ही में वामिका की एक झलक पाने की दिली तमन्ना रखने वाले लोगों की यह ख्वाहिश अब पूरी हो गई है।

वामिका की कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नन्ही सी राजकुमारी वामिका का चेहरा दुनिया के सामने आ गया है, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। लेकिन यह तोहफा फैंस को अभिनेत्री या विराट ने नहीं दिया है। दोनों की वृंदावन ट्रिप से एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें प्यारी सी वामिका अपनी मम्मी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। दोनों के साथ इस दौरान उनकी बेटी वामिका कोहली भी थीं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूरा परिवार आश्रम में एक साथ प्रार्थना कर रहा है।

सामने आए वीडियो में वामिका का चेहरा साफ नजर आ रहा है और वह बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का वामिका को विराट से लेकर अपनी गोद में बैठा लेती हैं। अनुष्का और विराट जहां हाथ जोड़कर पुजारी से आशीर्वाद मांगते हैं, वहीं वामिका अपना नटखट पन दिखा रही हैं। वह मम्मी की गोद में बैठे हुए इधर-उधर देख रही हैं। वामिका को वीडियो में सफेद रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वामिका इसमें बेहद क्यूट और प्यारी लग रही हैं।

 

 

 

66cda97826a9383acf2ba28c04f1a53b

Share This Article
Leave a comment