News

आईपीएल के सुपरस्टार रिंकू की ये 12 अनदेखी फ़ोटो बताती है की कितने साधारण परिवार से आते हैं रिंकु सिंह, जरुर देखिये

66cda97826a9383acf2ba28c04f1a53b

रिंकू सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। साल 2023 के आईपीएल में रिंकू सिंह की किस्मत पूरी तरह से बदल कर रख दी। आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए चर्चा में आने वाले रिंकू सिंह बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 2023 के आईपीएल से रातों-रात स्टार बने रिंकू सिंह अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष का सामना किया है। बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब रिंकू सिंह ने सड़कों पर झाड़ू भी लगाया। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर रिंकू सिंह ने क्रिकेट जगत में अपनी एक खास जगह बनाई। मगर आज भी रिंकू सिंह जमीन से जुड़े हुए हैं। इस बात का सबूत रिंकू सिंह की यह 12 तस्वीरें देती है।

कितने साधारण परिवार से आते हैं रिंकु सिंह

आपको बता दें कि साल 2023 में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। मगर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रिंकू सिंह ने कड़ी मेहनत की है। आपको बता दें कि रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में हुआ। उनके पिता का नाम खान चंद्र सिंह है वह एक एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी का कार्य करते हैं। जबकि उनकी मां एक हाउसवाइफ है। आज रिंकू सिंह के पास शोहरत और दौलत की कोई कमी नहीं है।

मगर है इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। जाने-माने क्रिकेटर बनने से पहले रिंकू सिंह ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। उन्होंने गरीबी देखी। और यही वजह है कि इतनी नाम और शोहरत कमाने के बाद भी वह काफी विनम्र स्वभाव के हैं। और काफी साधारण जीवन जीते हैं। आपको बता दें कि साल 2014 में रिंकू सिंह ने सैय्यद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में विदर्भ के खिलाफ T20 मैच खेला। इस मैच में रिंकू ने 5 गेंदों में 24 रनों की दमदार पारी खेली। इसके बाद साल 2016 में रिंकू सिंह ने रणजी टूर्नामेंट में यूपी की प्रथम श्रेणी की टीम से खेलना शुरू किया। इस मैच में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस मैच में रिंकू सिंह को मैन ऑफ द सीरीज के लिए भी चुना गया। इनाम के तौर पर उन्हें एक बाइक भी मिली।

 

 

66cda97826a9383acf2ba28c04f1a53b

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *