नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे का डांस वीडियो हुआ वायरल

samachar

Neetu Kapoor And Padmini Kolhapure Dance : साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘आरआरआर’ को लोगों ने खूब पसंद किया था जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया। यहां तक इस फिल्म को विदेश में भी खूब सराहा गया था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई की थी। फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक लोगों के बीच छाए रहे। फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था। गाने ‘नाटू नाटू’ की दीवानगी आम से लेकर खास लोगों पर साफ नजर आई। अब वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) ने ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ पर जबरदस्त डांस किया है। आइए देखते दोनों एक्ट्रेस का डांस वीडियो देखते हैं।

नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे का डांस वीडियो वायरल

64 साल की नीतू कपूर और 57 साल की पद्मिनी कोल्हापुरे पर फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू का ऐसा बुखार चढ़ा कि दोनों एक्ट्रेसेस ने धमाकेदार डांस किया है। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे अपने डांस वीडियो को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे के डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। बताते चलें कि फिल्म ‘आरआरआर’ में नीतू कपूर की बहू आलिया भट्ट भी नजर आई थीं।

Also watch


  • Mithun Chakraborty के बेटे Namashi ने परिवार के संघर्ष के बारे में की बात, कहा ‘पापा को बी-ग्रेड हीरो कहते थे’, देखें वीडियो


  • कार्तिक आर्यन, सुनील शेट्टी और आयुष्मान खुराना जैसे कई बड़े सितारों ने ईद की पार्टी में लगाए चार चांद, देखें वीडियो


  • सलमान खान और आमिर खान ने अर्पिता-आयुष की ईद पार्टी में रंग बिखेरा, ब्लैक शर्ट में एक्टर का स्वैग देखने लायक, देखें वीडियो


  • Shah Rukh Khan का Eid का स्टाइल, मन्नत के बाहर दी फैंस को बधाई, देखें वीडियो


  • Eid 2023: सलमान से लेकर महेश बाबू तक, इन सितारों ने इस अंदाज में बधाई दी, देखें वीडियो


  • Shehnaaz Gill ने बोल्ड ड्रेस में रैंप वॉक पर पेश की जबरदस्त अदाएं, फैंस हुए दीवाने, देखें वीडियो

नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे का वीडियो

नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे में अच्छी दोस्ती

बताते चलें कि नीतू कपूर के पति दिवंगत पति ऋषि कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे अच्छी दोस्त हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ मुलाकात करते रहते हैं। इस डांस वीडियो से जाहिर होता है कि नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर पिछली बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आ थीं। वहीं, पद्मिनी कोल्हापुरे पिछली बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आई थीं।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।


Share This Article
Leave a comment