Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement : बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 13 मई को दिल्ली में सगाई कर ली है। परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से राघव चड्ढा के साथ की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। ये पहला मौका है जब परिणीति चोपड़ा ने ऑफिशियल तौर पर अपने राघव चड्ढा के रिश्ते पर मुहर लगाई है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की प्यारी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसके साथ ही बधाई भी दे रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा ने शनिवार की रात में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तीन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, चौथी तस्वीर में सिर्फ दोनों के हाथ दिख रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई होने पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, नेहा कक्कड़, निमरत कौर, नेहा धूपिया, मनीष मल्होत्रा सहित तमाम सेलिब्रिटीज ने परिणीति चोपड़ा को बधाई दी है। बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में बॉलीवुड सेलिब्रिटी के अलावा तमाम राजेनता शामिल हुए थे। इनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस को शादी का इंतजार
बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक साथ लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की है। तभी से दोनों दोस्त हैं और हाल ही में दोनों एक साथ कई बार स्पॉट हुए तो इनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं की। अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो गई तो फैंस को इनकी शादी का इंतजार रहेगा। अभी दोनों की शादी को लेकर कोई खबर नहीं और ये तो आने वाला समय बताएगा कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कब शादी करते हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।