66cda97826a9383acf2ba28c04f1a53b
आजकल देश के अलग – अलग राज्यो में 10वी और 12वी बोर्ड का परिणाम घोषित किया जा रहा है।जिसमे कई ऐसे छात्रों का नाम है जिन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके न केवल माता पिता का नाम रोशन किया बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। देश के हरियाणा राज्य में लड़कियों ने बोर्ड एग्जाम में बेहतर अंक लाकर लड़को को पीछे छोड़ दिया है, भिवानी को रहने वाली अमिशा ने हरियाणा टॉप किया है। अमिशा ने 500 में से 499 अंक हासिल किए है। जिसकी वजह से राज्य में उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
500 में से 499 अंक हासिल अंक हासिल किए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में 10वी और 12वी का रिजल्ट घोषित किया है। जिसमे भिवानी के मढाणा गांव की अमिशा ने 10वी में प्रदेश टॉप किया है। अमिशा के पिता का नाम वेद प्रकाश है जो कि हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर की नौकरी करते हैं। अमिशा फिलहाल भिवानी के ईशरवाल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही है।
अमिशा के माता पिता ने बताया अमिशा बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में अच्छी थी। लिहाजा उन्होंने 10वीं के एग्जाम मे जी तोड़ मेहनत की। और हर दिन मेहनत की उनकी ये मेहनत रंग लाई और अब अमिशा हरियाणा टॉपर बन गई। अमिशा का रिजल्ट देखकर उनके माता पिता और अन्य परिजनों की खुशि का ठिकाना नही है। अमिशा ने भी अपनी सफलता का श्रय अपना माता पिता एवं अध्यापकों को दिया है। अमिशा IIT से इंजीनियरिंग करने का सपना देख रही है। इसके लिए उन्हें JEE एडवांस की परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद अमिशा कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करके नौकरी करना चाहती हैं। अमिशा का कहना है कि एग्जाम के समय छात्रों को प्रेशर करके पढ़ाई नही करनी चाहिए क्योंकि इसमें कई बार हम टेंशन के शिकार हो सकते है। हर छात्र को टॉपिक क्लियर करने पर जोर देना चाहिए इससे उनको तैयारी करने आसानी होगी।
66cda97826a9383acf2ba28c04f1a53b