Bipasha Basu New Car: बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इस बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक लग्जरी कार खरीदी है। इस बात की जानकारी बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यूजर्स इस क्लिप पर कमेंट करते हुए बिपाशा और करण सिंह को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने खरीदी नई कार
दरअसल, बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने नए कार की झलक दिखाई है। बिपाशा ने बताया है कि उन्होंने ‘ऑडी क्यू 7’ कार खरीदी है। क्लिप में बिपाशा और करण अपनी नई कार को दिखा रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने केक काटकर इस मोमेंट को सेलिब्रेट किया है। बता दें कि यह कार काफी लग्जरी है और इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत करीब 84.70 लाख से 92.30 लाख रुपये तक है।
यहां देखें वीडियो:
बेहद क्यूट हैं बिपाशा बसु की बेटी देवी
बताते चलें कि बिपाशा बसु भले ही फिल्मी दुनिया से दूर चल रही है लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थीं। 6 साल बाद उनके घर में नन्ही परी आईं जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बिपाशा बसु की बेटी देवी बेहद क्यूट हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ह छा जाती है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।