Bipasha Basu Daughter Video : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) बीते साल नवंबर में एक बेटी के माता-पिता बने थे। इस कपल ने बेटी का नाम देवी (Devi) रखा है और बीते दिनों उन्होंने देवी का चेहरा लोगों को दिखाया है। फिलहाल, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी की पैरेंटिंग में बिजी नजर आते हैं। बिपाशा बसु अक्सर फैंस को अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। बिपाशा बसु ने एक बार फिर अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है। इस प्यारे वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी देवी की झलक
बिपाशा बसु ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी बेटी देवी पालने में खेलते हुए नजर आ रही है। देवी के पालना भी काफी प्यारा है और उसमें खिलौने लटक रहे हैं। वहीं, देवी अपने पालने में पेट के बल लेटी नजर आ रही है। बैकग्राउंड में एक ओंकार बज रहा है। बिपाशा बसु ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘ब्लिस’। देवी के इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है,’ प्यारा सा बेबी।’ एक यूजर ने लिखा है,’कितनी प्यारी है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बच्ची को आशीर्वाद।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘क्यूट।’
बिपाशा बसु की बेटी का वीडियो
बिपाशा बसु और करण जौहर ने साल 2016 में की शादी
बताते चलें कि साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलोन’ में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने काम किया था। इस फिल्म के सेट पर दोनों को प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और साल 2016 को शादी कर ली। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद साल 2022 में एक प्यारी सी बेटी देवी के माता-पिता बने थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण सिंह ग्रोवर फिल्म ‘फाइटर’ और फिल्म ‘3 देव’ में नजर आने वाले हैं। वहीं, बिपाशा बसु पिछली बार साल 2020 में वेब शो ‘डेंजरस’ में दिखाई दी थीं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।