मलाइका अरोड़ा ने क्लिक कीं अर्जुन कपूर की तस्वीरें, एक्टर ने दिखाई झलक

samachar

Arjun Kapoor Photos : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं। ये कपल एक साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहा है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहा है। अर्जुन कपूर ने अब ऑस्ट्रिया से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही बताया है कि ये तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की हैं। अर्जुन कपूर के फैंस उनकी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले यूरोप ट्रिप से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। Also Read – Malaika Arora-Arjun Kapoor ने रोमांटिक अंदाज में बनाया दिल, कपल की तस्वीर ने खींचा ध्यान

अर्जुन कपूर ने शेयर कीं अपनी तस्वीरें

अर्जुन कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह टी-शर्ट के ऊपर हुडी पहने नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अलग-अलग पोज देते नजर आए और एक तस्वीर में वह हुडी से अपना चेहरा छिपाते दिखे। उन्होंने फोटो क्लिक करने का क्रेडिट अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को दिया है। इस तरह से मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्राफर बन गईं। अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों को फैंस सालइक कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं। Also Read – Arjun Kapoor संग स्कॉटलैंड घूम रही हैं मलाइका अरोड़ा, फोटोज पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ ने लुटाया प्यार

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की थी ये तस्वीर

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने बीते शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने हाथ से दिल बनाया है और सड़क पर इसकी परछाई नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया था। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के बीते चार साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। Also Read – Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग लिफ्ट में दिए पोज, एक्टर ने कैप्शन में लिखी ये बात

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे। अर्जुन कपूर फिल्म ‘लेडी किलर’ में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह एक अनटाइटिल्ड प्रोजेक्ट में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ काम करते नजर आएंगे।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।


Share This Article
Leave a comment