Malaika Arora Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिल्मों में भले ही कम नजर आती हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहती हैं और उनके फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है वह जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि मलाइका अरोड़ा के वीडियो में क्या है।
मलाइका अरोड़ा का मस्तीभरा अंदाज
मलाइका अरोड़ा के फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा कॉन्सर्ट में नजर आ रही हैं और काफी लोगों के बीच थिरकती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा फुल इंजॉय के मूड में दिखाई दे रही हैं। दरअसल, द बैकस्ट्रीट ब्वाएज के मुंबई कंसर्ट में अपने दोस्तों के साथ पहुंची थीं। मलाइका अरोड़ा मलाइका अरोड़ा का ये अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना रहा है और फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। मलाइका अरोड़ा भले ही 49 साल की हो गई हैं लेकिन उनके अंदाज के आगे कम उम्र की एक्ट्रेस भी फेल हैं। मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस को बरकरा रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं।
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ
मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान के साथ शादी की थी। दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों का एक बेटा अरहान खान है। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। ये दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं और वैकेशन पर भी जाते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। लोग दोनों के एज गैप को लेकर निशाना साधते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा के काम की बात करें तो हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो ‘तेरा की खयाल’ रिलीज हुआ था। इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ सिंगर गुरु रंधावा नजर आए थे।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।