Malaika Arora Post For Arjun Kapoor : बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर कपल की बात की जाएगी तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम जरूर लिया जाएगा। इस कपल के बीच की बॉन्डिंग को देखकर उनके फैंस खुश हो जाते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार जताता नजर आता है। मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर कर दिलचस्प कैप्शन दिया है। आइए जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा के नए सोशल मीडिया पोस्ट में खास क्या है।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर
मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर अंगड़ाई वाला पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते लिखा, ‘मेरा बहुत आलसी बॉय।’ मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर पर प्यार बरसाया है। ये कपल अक्सर एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के बीते चार साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के डेट करने से पहले अरबाज खान के साथ शादी की थी। दोनों का साल 2017 में शादी के 19 साल बाद तलाक हो गया। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा अरहान खान हैं।
अर्जुन कपूर की अपकमिंग मूवीज
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘लेडी किलर’ में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह एक अनटाइटिल्ड प्रोजेक्ट में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ काम करते नजर आएंगे। अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे। वहीं, मलाइका अरोड़ा ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग करते नजर आई हैं। मलाइका अरोड़ा का हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ‘तेरा की खयाल’ में सिंगर गुरु रंधावा के साथ दिखाई दी थीं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।