मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर प्रदेश समेत इन 5 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

samachar

Weather Update: भारत के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी की वजह से लोगों की हालत तक खराब है। अब इसी बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी सामने आई है। दरअसल बात है कि भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि देश के कई राज्यों का मौसम (Weather Update) जल्द ही बदलने वाला है। जिसमे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे उत्तर पश्चिमी हिस्से के राज्य शामिल है। हालांकि दिल्ली और एनसीआर, पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, उत्तर के दक्षिणी भागों में लू की स्थिति 22 मई तक बनी रहेगी।

Weather Update: मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद मौसम के बदलने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना बनी रह सकती है। अगर दक्षिण भारतीय राज्य की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में 5 दिन बारिश की संभावना हो सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आईएमडी ने 23 मई यानी मंगलवार से देश के सभी इस समय मौसम सुहाना होने की बात कही है। लेकिन आज यानी 22 मई को दिल्ली एनसीआर सहित दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू चल रही है। जिसकी वजह से लोग यहां के परेशान हैं।

Weather Update: दिल्ली और एनसीआर में येलो अलर्ट जारी

हालांकि दिल्ली और एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह दिल्ली में तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। 21 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है।

आईएमडी ने 23 मई से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। उनके अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

आई एम डी का कहना है कि अगले 3 दिनों के दौरान असम और मेघालय में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में 25 मई तक बारिश हो सकती है।

ALSO READ: हार्दिक पंड्या के साथ खेल गये महेंद्र सिंह धोनी, प्लेऑफ में कराई इस विस्फोटक खिलाड़ी की एंट्री, गुजरात के खिलाफ ऐसी होगी CSK की प्लेइंग 11

Share This Article
Leave a comment