Gold price Today: मई के महीने में सिर्फ 2 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में शादियों का सीजन भी चल रहा है, जिसकी वजह से बाजार में हर दुकान पर रौनक देखने को मिल रही है। चाहे वह सराफा बाजार हो या फिर कपड़ों की दुकानें चारों तरफ रौनक ही रौनक नजर आ रही है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने का योजना बना रहे हैं तो बिल्कुल भी देरी ना करें। क्योंकि सोने के दाम में गिरावट देखी गई है।
सोने के दामों में हुई गिरावट
सोना के दामों में लगातार उतार- चढाव देखने को मिला गिरावट देखी गई है। सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी के दामों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है।
सोने के दाम मंगलवार को गिर गए। 30 मई को कीमतों में 130 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 600,10 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट का दाम 54,970 रहा।
जाने अपने शहर के सोने का ताजा भाव
अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं। तो सबसे पहले यह सोने के दाम के ताजा भाव को जान लें। बात करें राजधानी दिल्ली की तो 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,750 रुपये, जबकि 22 कैरेट की कीमत 55,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं बात करें सपनों की नगरी मुंबई की तो वहां 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,600 है तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
इसके साथ ही तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,285 है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47,727 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
ऐसे जाने सोने के रेट
अगर आप भी घर बैठे सोने का ताजा भाव जानना चाहते हैं। तो आप घर बैठकर 89556 64433 पर मिस कॉल कर सोने के ताजा भाव जान सकते हैं। आप एसएमस के जरिए भी जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Gold Price Update: ओ तेरी! सुबह होते ही सोने की कीमत में रिकॉर्डतोड़ गिरावट, खरीदारी पर मची लूट, जानें रेट