Sakshi Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली में अक्सर ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आती रहती हैं। जो दिल को दहला कर रख देती है। कुछ ऐसा ही हुआ जब एक लड़की को सरेआम उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जब उस लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो जानकार रोंगटे खड़े हो गए। उस लड़की के बदन पर 16 जख्म मिले जिसमें 6 जख्म गर्दन और 10 पेट पर हैं।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक 1 साल पहले मृतिका का एक प्रवीण नाम के लड़के के साथ ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद साहिल के साथ साक्षी का अफेयर चलने लगा। दोनों रिलेशनशिप में आ गये। लेकिन कुछ दिन बाद फिर साक्षी ने प्रवीण बात करनी शुरू कर दी। यही बात साहिल को अच्छी नहीं लगी।
साक्षी ने बनवाया था पूर्व प्रेमी के नाम का टैटू
खबरों की माने साक्षी ने अपने पहले प्रेमी प्रवीण के नाम का टैटू बनवाया था। और इन दोनों की बातचीत दोबारा से शुरू हो गई जो साहिल को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।
साहिल के सोशल मीडिया एकाउंट से पता चली यह बात
साहिल के इंस्टाग्राम को देखकर उसकी उसकी फितरत के बारे में पता चलता है। वह नशेड़ी भी था उसका कई हुक्का पीते हुए वीडियो भी है। उसने कई रील बनाए थे। जिसमें देखा जा रहा है कि उसने एक रील में शांति से जीने नहीं देती भाई आतंक बचाना जरूरी है बनाया था और अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।
10 दिन से अपने दोस्त के घर पर थी साक्षी
बता दें कि दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी का मर्डर हुआ और साहिल यहीं का रहने वाला था। इस हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है। वही साक्षी की मां ने कहा कि 10 दिन से अपने दोस्त के घर पर ही थी। उसकी दोस्त का नाम नीतू है। उसने कहा था कि नीतू के भाई का जन्मदिन है। नीतू का पति जेल में है हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें-“माही भाई आपके लिए कुछ भी” रविंद्र जडेजा ने फाइनल जीतने के बाद धोनी के साथ विवाद पर लगाया फुलस्टॉप