Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन’ 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली है। मुंबई पुलिस ने एक सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में कास्टिंग डायरेक्टर और एक्ट्रेस आरती मित्तल को गिरफ्तार किया है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने थर्ड जेंडर मैरिज का सपोर्ट किया है। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
इरफान खान की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट आउट
बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इरफान खान ने लोगों के बीच खास जगह बनाई थी। इरफान खान के चाहने वालों बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उनकी आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन’ 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 19 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक्ट्रेस आरती मित्तल गिरफ्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये सेक्स रैकेट कास्टिंग डायरेक्टर और एक्ट्रेस आरती मित्तल चला रही थीं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक होटल से 2 मॉडल्स को बचाया है। मॉडल्स का कहना है कि आरती मित्तल ने उन्हें इस काम के लिए 15-15 हजार रुपये देने का वादा किया था।
विवेक अग्निहोत्री ने थर्ड जेंडर मैरिज का किया सपोर्ट
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। अब विवेक अग्निहोत्री ने थर्ड जेंडर मैरिज के मुद्दे को लेकर अपना पक्षा रखा है। उन्होंने एक ट्वीट किया है और थर्ड जेंडर मैरिज का सपोर्ट किया है। विवेक अग्निहोत्री का मानना है कि एक जेंडर में शादी होना कोई विदेश से आया कॉन्सेप्ट नहीं है बल्कि ये इंसानी जरूरत है। एक ही जेंडर में शादी करना कोई धारणा नहीं है। ये एक अधिकार है। भारत जैसे देश में सेम जेंडर मैरिज नॉर्मल होनी चाहिए। ये क्राइम नहीं है।
NO. Same sex marriage is not an ‘urban elitist’ concept. It’s a human need. Maybe some sarkari elites drafted it who have never travelled in small towns & villages. Or Mumbai locals.
First, same sex marriage is not a concept. It’s a need. It’s a right.
And in a progressive,… https://t.co/M4S3o5InXI— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 18, 2023
अंगद बेदी ने रेस में जीता सिल्वर मेडर
बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने कई फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। इसके साथ ही अंगद बेदी की स्पोर्ट्स के प्रति दिलचस्पी है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में आयोजित स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल डाती है। अंगद बेदी ने 31-40 साल की कैटगरी में 400 मीटर की रेस एक मिनट छह सेकंड में पूरी की। अंगद बेदी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडया पर दी है।
‘जवान’ में होगा दीपिका पादुकोण का कैमियो!
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर चर्चा में हैं। खबर आ रही है कि फिल्म ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण कैमियो करते हुए नजर आ सकती है। इसी बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म ‘जवान’ के सेट की हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक डांस नंबर होगा और ये शूटिंग की तस्वीरें हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।