IPL 2023: आईपीएल 2023 फाइनल के साथ ही संन्यास लेंगे महेंद्र सिंह धोनी? FINAL में पहुंचते ही माही ने किया साफ

samachar

इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया, जिसमें चेन्नई और गुजरात के बीच में जोरदार भिड़ंत देखने को मिली गुजरात ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया तो वही चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 172 रन बनाए। जिसके जवाब में मैदान पर उतरी गुजरात की टीम से स्कोर का पीछा करने में नाकामयाब साबित हुई। वही मुकाबले को जीतकर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर को लेकर खुलकर बात कही है।

धोनी ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान

बता दे चेन्नई सुपर किंग्स ने 10वीं बार धोनी की कप्तानी में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। वही मुकाबला खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर अपने संन्यास को लेकर की भी खुलकर बात की।

जब धोनी से हर्षा भोगले से पूछा कि “क्या फिर से चेन्नई के लिए खेलेंगे” तब धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसको सुनने के बाद उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी।

अभी मेरे पास है 7-8 महीने का समय

धोनी ने हर्षा भोगले के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि,

“मेरे पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने हैं। मेरे पास सोचने के के लिए पर्याप्त समय है ऐसे में अभी इस बारे में सोचकर मैं सिरदर्दी नहीं लेना चाहता हूं। बात चेन्नई के लिए मैदान पर खेलने की हो या बाउंड्री के बाहर बैठने की, मैं चेन्नई के साथ रहना ही पसंद करूंगा।’’

महेंद्र सिंह धोनी ने आगे कहा कि

‘‘आईपीएल की अगली नीलामी दिसंबर में है। उस समय इस बारे में सोचूंगा। मैं इस साल जनवरी से घर से बाहर हूं, मार्च से अभ्यास कर रहा हूं, इस पर बाद में देखेंगे।’’

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की करें तो साल 2008 में आईपीएल के लिए डेब्यू करने वाले धोनी ने अभी तक 249 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 135.9 की स्ट्राइक रेट और 39.1 के एवरेज के साथ 5082 रन बनाए हैं।

ALSO READ: IPL 2023 फाइनल से पहले CSK के साथ बढ़ी रविंद्र जडेजा की तकरार, गुजरात को हराने के बाद जडेजा ने धोनी पर कसा तंज

Share This Article
Leave a comment