IPL 2023: 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतते ही भावुक हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा को उठाया गोंद फिर छल्के आंसू

samachar

IPL का फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से 28 मई की जगह रिजर्व डे 29 मई को खेला गया। चेन्नई और गुजरात के बीच हुए इस महा मुकाबले के दौरान दर्शकों को इसका भरपूर प्यार देखने को मिला। जिसमें 4 बार की विजेता रह चुकी धोनी की कप्तानी से सजी सीएसके की टीम ने एक बार फिर से आईपीएल की ट्रॉफी को जीतकर अपने नाम किया है।

विनिंग पारी खेलने वाले जडेजा को देखकर धोनी बेहद इमोशनल दिखाई दिए और उन्होंने जडेजा को बच्चे की तरह गोद में उठाकर मैदान में जश्न मनाया।

जीत के बाद भावुक हुए महेंद्र सिंह धोनी

गुजरात को हराकर फाइनल का मुकाबला जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जीतने के बाद काफी भावुक दिखाई दिए। सीएसके को आखिरी दो गेंदों पर 10 रनों की दरकार थी। वहीं जडेजा ने आखिरी दोनों ही गेंदों पर विनिंग शॉट लगाए और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई जिसके बाद धोनी मैदान पर दौड़ते हुए आएं और जडेजा को अपनी गोदी में उठा लिया। हालांकि माही को काफी इमोशनल देखा गया। धोनी के अलावा सीएसके की पूरी टीम भी मैदान पर जश्न मनाती हुई दिखाई दी।

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर का रोमांच अपने चरम पर था आखिरी ओवर में चेन्नई को जीतने के लिए 13 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर जडेजा डटे हुए थे। जबकि गेंदबाजी की कमान मोहित शर्मा के हाथों में थी। मोहित ने ओवर की पहली गेंद और कर फेंकी और कोई भी रन नहीं बना।

वहीं उन्होंने दूसरी गेंद फेंकी तब जडेजा के साथ ही शिवम दुबे ने एक रन लिया, हालांकि मोहित की तीसरी गेंद पर जडेजा ने भी दौड़कर 1 रन बनाया जबकि बची हुई बाकी 2 गेंदों पर उन्होंने चौका और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया।

पांचवी बार जीता आईपीएल का खिताब

चार बार की चैंपियन रह चुकी सीएसके की टीम ने गुजरात को हराकर पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। बता दे किसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है।

ALSO READ: IPL 2023: फाइनल में मिली हार के बाद मैदान पर ही रोने लगे मोहित शर्मा, फिर हार्दिक पंड्या ने जो किया जीत लिया करोड़ो लोगों का दिल

Share This Article
Leave a comment