IPL 2023: MS DHONI 2040 में कुछ ऐसे आयेंगे नजर, माही के हॉट अंदाज का मजेदार वीडियो हुआ तेजी से वायरल

samachar

आईपीएल शुरू होने के साथ-साथ अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों के साथ फैंस की तरह- तरह की उम्मीदें शुरू हो जाती है. इस वक्त देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के संन्यास को लेकर तरह- तरह की बयानबाजी की जा रही है, पर आधिकारिक तौर पर धोनी ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है. इस वक्त सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी का एक हमशक्ल स्टेडियम में बैठा हुआ नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, उसमें जो शख्स नजर आ रहा है उसे देखकर फैंस पूरी तरह उत्साहित हो गए हैं. लोगों का कहना है कि यह 2040 में दिखने वाले धोनी है. दरअसल आईपीएल के एक अन्य मुकाबले में जब चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब का आमना सामना हुआ उस वक्त एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक ऐसे शख्स को देखा गया जो हूबहू धोनी जैसे दिख रहे हैं.

एक यूजर ने तो इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिख दिया कि 2040 में धोनी (MS Dhoni) इस मैच को देख रहे हैं वहीं एक यूजर ने यह भी लिखा कि लगता है हमें 2040 तक इंतजार करना होगा.

ट्रॉफी जीतने के बाद एक साल और खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2023 में इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद ही शानदार है. काफी समय तक टीम इंडिया और चेन्नई की टीम में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का साथ निभाने वाले सुरेश रैना ने इस बारे में खुलासा किया है कि रिटायरमेंट के बारे में धोनी ने उनसे यह बताया था कि वह ट्राफी जीतकर एक साल और खेलेंगे.

Read More :IPL 2023 में 1 विकेट लेकर 4 करोड़ कमा गया मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी, अपनी टीम को लगाया सबसे बड़ा चूना

Share This Article
Leave a comment