Kareena Kapoor Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा करीना कपूर अपने परिवार के साथ अक्सर एयरपोर्ट है किसी इवेंट में दिखाई देती हैं। कई बार करीना कपूर की वीडियो और फोटोज आते ही छा जाती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि करीना कपूर अपने एटीट्यूड की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती है। इसी बीच करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर करीना कपूर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। तो चलिए जानते है वीडियो में ऐसी क्या बात जिसको लेकर वो ट्रोल हो रही हैं।
करीना कपूर हुईं ट्रोल
करीना कपूर अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। करीना कपूर के नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते है। इसी बीच करीना कपूर का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो इस वीडियों में करीना कपूर अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में एक महिला करीना कपूर से हाथ मिलाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने महिला को पीछे कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग करीना कपूर को जमकर ट्रोल कर कर रहे हैं। तो वहीं करीना कपूर के फैंस एक्ट्रेस का बचाव करते हुए नजर आएं।
यहां देखें करीना कपूर का वीडियो
यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन
करीना कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भड़क गए है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बस एक बार हाथ ही तो लगाना चाहती थीं, उसे प्यार से भी समझाया जा सकता था।’ तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एटीट्यूड बहुत आ गया है, आज कल की एक्ट्रेस में’। इसके अलावा करीना कपूर के कई फैंस ने हाथ मिलाने वाली महिला को भी गलत बताया। जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर लास्ट फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आई थी। इसके बाद से करीना कपूर के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। करीना कपूर की इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।