Malaika Arora mobbed at Dubai Mall: दुबई मॉल में भीड़ का शिकार हुईं मलाइका अरोड़ा, वायरल हो गया वीडियो

samachar

Malaika Arora mobbed at Dubai Mall: बॉलीवुड फिल्म स्टार मलाइका अरोड़ा इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। अदाकारा जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। मलाइका अरोड़ा फैशन वर्ल्ड की बड़ी स्टार हैं। जिनके फैशन सेंस और ग्लैमरस फोटोशूट्स की खूब चर्चा रहती हैं। अदाकारा मलाइका अरोड़ा इसी वजह से एक बड़ी फैन फॉलोइंग को एन्जॉय करती हैं। यही वजह है कि जहां भी एक्ट्रेस जाती हैं अदाकारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती है। अदाकारा मलाइका अरोड़ा हाल ही में दुबई में एक फैशन इवेंट में हिस्सा लेने गई थीं। जहां वो भारी भीड़ का शिकार हो गईं। Also Read – Malaika Arora ने ‘Duck Walk’ कमेंट पर दिया चौका देने वाला रिएक्शन

इस वीडियो में अदाकारा मलाइका अरोड़ा फैंस से भड़ी भीड़ में घिरी उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच ही वो धक्का-मुक्की का शिकार हो जाती हैं। अदाकारा मलाइका अरोड़ा का भीड़ से घिरे अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। यहां देखें मलाइका अरोड़ा का वीडियो। Also Read – Malaika Arora ने अपनी ‘डक वॉक’ पर पहली बार किया रिएक्ट, मजाक उड़ाने वालों की लगाई क्लास

दुबई में भीड़ का शिकार हुईं मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि फिल्म स्टार मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं। अदाकारा ने अपने पति से शादी के 19 साल बाद जाकर तलाक लिया था। अब एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अदाकारा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हाल ही में वेकेशन मनाने विदेश गए हुए थे। यहां से उनकी कई खूबसूरत तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचाई थी। Also Read – Malaika Arora ने ब्लैक ड्रेस पहन दिखाईं कातिलाना अदाएं, ईशा गुप्ता के लुक ने ढाया कहर

कब शादी करेंगे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड फिल्म स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर हमेशा ही बज बना रहता है। अदाकारा मलाइका अरोड़ा खुद भी कई दफा इस सवाल का जवाब मीडिया इंटरव्यूज में दे चुकी हैं। अदाकारा ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था, ‘हम शादी के बारे में सोचते हैं। कुछ लोगों को हम स्वार्थी लग सकते हैं मगर ये एक दूसरे के लिए हमारा प्यार है। मैं हमारी परंपराओं और इंस्टीट्यूशन्स में विश्वास रखती हूं। मैं ये तो नहीं कह सकती कि हम शादी कर करेंगे। क्योंकि हमने अभी तक कुछ प्लान नहीं किया है।’ अदाकारा ने कहा था कि वो ज्यादा प्लानिंग में विश्वास नहीं करतीं। क्योंकि उनका मानना है कि ज्यादा प्लानिंग जिंदगी के मजे को खराब कर देती है।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।


Share This Article
Leave a comment